जमीनी विवाद में हिंसक झड़प में एक व्यक्ति की मौत दो की हालत गंभीर

जमीनी विवाद में हिंसक मारपीट, एक व्यक्ति की मौत, दो की हालत चिंताजनक, दो गिरफ्तार

औरंगाबाद जिले के रफीगंज प्रखंड के कासमा थाना क्षेत्र के बघौरा पंचायत अंतर्गत बक्सी बिगहा गांव में जमीनी विवाद को लेकर हिंसक मारपीट में एक व्यक्ति की मौत हो गई,जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं। मृतक उसी गांव के 50 वर्षीय लाला यादव था। वही घायलों में प्रयाग यादव के 45 वर्षीय पत्नी कबूतरी देवी एवं 28 वर्षीय पुत्र पप्पू यादव शामिल हैं।

\"जमीनी

घटना के बाद सभी को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रफीगंज में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने इलाज के दौरान लाला यादव को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल कबूतरी देवी और पप्पू यादव को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद रेफर कर दिया।

जमीनी विवाद के मारपीट में गंभीर रूप से घायल पप्पू यादव ने बताया कि गांव के ही आनंद यादव के साथ जमीनी विवाद का मामला चल रहा था। जिसमें जमीन की नापी पहले ही हो चुकी थी। लेकिन वह मेरे जमीन तरफ खिड़की छोड़ रहा था। इसी को लेकर बात विचार करने गए लेकिन वह लोग अभद्र-अभद्र गाली गलौज करने लगा। हालांकि इस दौरान काफी समझाने बुझाने की कोशिश की गई लेकिन वह लोग एक नहीं सुना। पूरा परिवार मिलकर घर से ईट पत्थर फेंकना और लाठी डंडा चलाना शुरु कर दिया।

इसी मामले को सुलझाने गए लाला यादव के ऊपर बड़ा सा ईंट उनके ऊपर फेंक दिया जिसमें उनकी मौत हो गई। घटना का सूचना मिलते ही कासमा थानाध्यक्ष राजगृह प्रसाद अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार त्वरित कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

औरंगाबाद में भव्य रूप से निकाली गई गणपति बप्पा की शोभा यात्रा,कलाकारों ने प्रस्तुत की अनोखी झाकियां, गणपति बप्पा मोरया के नारों से गूंजा शहर।
अंकिता हत्या कांड पर मदनपुर में आयोजित हुई आक्रोश सभा।
2 comments