ट्रेन से कटकर युवक की मौत

रॉकी दूबे, ओबरा

ट्रेन से कटकर एक 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। यह मामला जम्होर थाना क्षेत्र के समीप रेलवे ट्रैक की है। जहां ट्रैक पार करते वक्त अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान ओबरा थाना क्षेत्र के सनौली गांव निवासी विकास कुमार के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दी। वहीं पोस्टमार्टम के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया। इस घटना के बाद से मृतक के परिजनों में शोक व्याप्त है। घटना को लेकर थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि गुरुवार कि सुबह करीब 10:00 बजे अज्ञात ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई थी जिसमें उसका पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। लोगों के अनुसार ऐसी आशंका जताई जा रही है कि वह युवक रेलवे ट्रैक पार कर रहा होगा तभी वह अज्ञात ट्रेन की चपेट में आ गया जिसमें यह हादसा हो गई। हालांकि खबर लिखे जाने तक परिजनों के द्वारा कोई भी आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है, आवेदन प्राप्त होने के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *