रालोजपा के जिला अध्यक्ष बनने पर अशोक मेहता को कार्यकर्ताओं ने दिया बधाई

रॉकी दूबे, ओबरा

अशोक मेहता को राष्ट्रीय लोक जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने बधाई दिया है। कार्यकर्ताओं ने बताया कि राष्ट्रीय लोक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के द्वारा जो निर्णय लिया गया है निश्चित रूप से वे बधाई के पात्र हैं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि अशोक मेहता को पार्टी के जिला अध्यक्ष बनाए जाने से पार्टी को काफी मजबूत मिलेगी। रालोजपा प्रखंड अध्यक्ष महामाया ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि वे पूर्व में भी जिला अध्यक्ष के पद पर रहे थे उनके कार्यकलाप से संगठन में काफी मजबूती हुई थी। इधर मुखिया संघ के अध्यक्ष उदय नारायण सिंह उर्फ मुन्ना सिंह, भाजपा नेता रिशु सिंह, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र नेता पुष्कर अग्रवाल, चंदा पंचायत के मुखिया चंदन कुमार, शुभम कुमार, शिवम कुमार सहित अन्य लोगों ने अशोक मेहता को जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के द्वारा जो निर्णय लिया गया है निश्चित रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष बधाई के पात्र हैं। जिला से लेकर प्रखंड स्तर पर भी संगठन काफी मजबूत होगी। मुखिया संघ के अध्यक्ष उदय नारायण सिंह एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र नेता पुष्कर अग्रवाल ने बताया कि अशोक मेहता को पार्टी ने एक बड़ी जिम्मेवारी दिया है निश्चित रूप से वह खरे उतरेंगे। इधर नवगठित जिला अध्यक्ष अशोक मेहता ने बताया कि उन्होंने संगठन के कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि आप सब के सहयोग की जरूरत है ताकि पार्टी के द्वारा जो जिम्मेवारी दी गई है उसका निश्चित रूप से निर्वहन कर सकूं तथा बिना भेदभाव के संगठन को मजबूत करूँ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *