रॉकी दूबे, ओबरा
लोजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व के द्वारा लोक सेवक राम विलास पासवान स्मृति मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर अरमान खान के मनोनयन पर लोजपा कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी। स्मृति मंच के प्रदेश अध्यक्ष गजेंद्र मांझी, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ० प्रकाश चंद्रा, प्रदेश महासचिव प्रमोद कुमार सिंह, स्मृति मंच औरंगाबाद के जिला अध्यक्ष सुधीर कुमार, जिला अध्यक्ष अनूप ठाकुर, युवा नेता सहजानंद कुमार सहित अन्य लोजपा कार्यकर्ताओं ने अरमान खान को बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में संगठन के कार्यों को गति मिलेगी तथा आगामी मिशन आसान होगी जिससे निश्चित ही संगठन ना सिर्फ नयी बुलंदियों को प्राप्त करेगा बल्कि आगामी चुनाव में ऐतिहासिक उपलब्धि भी हासिल करेगा। इसके अलावे लोजपा प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुमार पासवान, प्रखंड सचिव सह डिहरी पंचायत के मुखिया दिलीप पासवान, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष विजेन्द्र प्रसाद, एससी/एसटी के प्रखंड अध्यक्ष उपेन्द्र पासवान आदि ने भी रामविलास पासवान स्मृति मंच के नव मनोनीत प्रदेश उपाध्यक्ष को यशस्वी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं एवं बधाई संदेश दिया है।
Leave a Reply