रॉकी दूबे, ओबरा
ओबरा थाना स्थित सब्जी मंडी के पास बस से उतरने के दौरान पैर फिसल जाने से बस के पिछला चक्का सर पर चढ़ने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रखंड के सदीपुर डिहरी निवासी स्व० विद्यानंद की 60 वर्षीय पत्नी देवकली कुंवर के रूप में की गई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने महिला को समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गया जहां चिकित्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सक ने बताया कि महिला को जब तक लोग अस्पताल लाते तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। वहीं घटना के संबंध में जानकारी मिली कि महिला दो दिन पहले अपने घर सदीपुर से औरंगाबाद अपने बेटी के घर गई थी बुधवार को वह लौटने के क्रम में ओबरा बाजार करने के लिए गाड़ी से उतर रही थी इस दौरान उसका पैर फिसल गया और वह अनियंत्रित होकर गिर पड़ी और बस के पिछला चक्का पड़ने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इधर घटना की सूचना प्रभारी थानाध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार को मिलते ही उन्होंने मौके पर दल बल के साथ पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले पोस्टमार्टम के औरंगाबाद जिला अस्पताल भेज दिया है। इधर परिजनों ने सड़क जाम कर मुआवजे की मांग की है। वहीं घटना के बाद पुलिस मगध बस को अपने कब्जे में ले लिया पर चालक मौके से फरार हो गया।
Leave a Reply