पुल पे गड्ढे होने पर वाहनों का परिचालन बंद, यात्रियों को परेशानी

रॉकी दूबे, ओबरा

ओबरा प्रखंड के एनएच-139 के ऊपर बने पुनपुन नदी पुल पर शुक्रवार की दोपहर बारिश के दौरान गड्ढा हो गया, जिससे वाहनों का परिचालन पूरी तरह से बाधित हो गया। वाहनों का परिचालन बंद होने से सड़क के दोनों तरफ वाहनों का लंबी कतार लग गया जिससे यात्रियों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने बताया कि दोपहर के करीब 3:30 बजे प्रशासन का गश्ती दल एनएच 139 पर गश्ती कर रहा था। इस दौरान प्रशासन ने देखा कि खरांटी गांव के पास से जहां से पुल की शुरुआत होती है वहां पर एक बड़ा सा गड्ढा उभरा हुआ है है। पास जाकर देखा तो पुल के करीब ही एक बड़ा सा होल बना हुआ है। सूचना मिलते ही दाउदनगर एसडीपीओ मनोज कुमार दल बल के साथ पहुंचकर स्थिति से अवगत हुए जिसके बाद उन्होंने एनएच के पदाधिकारियों से संपर्क कर टूटे हुए पुलिया को जल्द मरम्मत कराने का निर्देश दिया। ओबरा थाना मौके पर पहुँच कर वाहनों को निकालने के लिए रोड को वन वे कर दिया। लेकिन गढ़ा को बढ़ते देख अनहोनी की संभावना होने पर फिलहाल बड़े वाहनों का परिचालन पूरी तरह से बंद कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *