रॉकी दूबे, ओबरा
लोक जनशक्ति पार्टी के युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र यादव ने बुधवार को कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक आयोजित करते हुए कहा कि बिहार में शराबबंदी पूरी तरह से फेल है मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सारण की घटना के बाद अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने अहंकार में शराबबंदी कानून को जबरन लोगों पर थोप रहे हैं उनका पूरा प्रशासनिक व्यवस्था भ्रष्टाचार में लिप्त है प्रशासन एवं सरकार के संरक्षण में अवैध रूप से शराब की बिक्री हो रही है कागज पर सिर्फ शराबबंदी दिख रहा है पर धरातल पर कुछ और है इसलिए मुख्यमंत्री को इस कानून के बारे में आम जनों को हित देखते हुए निर्णय लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार के गलत नीति के कारण ही आज मसरख में इतनी लोगों की जान जहरीली शराब पीने से गई है वहीं मुख्यमंत्री ने सदन में जो बयान दिया है वह निंदनीय है। पीड़ित परिवार को हर हाल में मुआवजा मिलना चाहिए उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जन नायक कर्पूरी ठाकुर ने भी शराबबंदी की थी पर जब वे सफल नहीं हो पाए तो लगभग 2 साल के बाद उस कानून को वापस ले लिया। जब भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कृषि कानून को वापस ले लिया तो मुख्यमंत्री इस कानून को वापस क्यों नही ले रहे हैं आज पूरे बिहार में सरकार के खिलाफ जन आक्रोश फैला हुआ है, हमारी पार्टी शराबबंदी के विरोध में नहीं बल्कि शराबबंदी के नाम पर गरीबों एवं दलितों को जिस तरह से प्रताड़ित कर जेल भेजा जा रहा है उसके विरोध है। इस मौके पर समाजवादी नेता मोहन सिंह यादव, रमेश कुमार, रविंदर यादव, संजय यादव, दिनेश शर्मा, उत्तम पांडे सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।
Leave a Reply