रॉकी दूबे, ओबरा
खुदवां थाना क्षेत्र के फेसर-खुदवां पथ पर रात्रि गश्ती के दौरान खुदवां पुलिस ने चार बोतल शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। गिरफ्त में आये व्यक्ति की पहचान खुदवां थाना क्षेत्र के मुख्तियारपुर गांव निवासी जितेंद्र यादव के रूप में की गई है। जानकारी देते हुए खुदवां थानाध्यक्ष कन्हैया कुमार ने बताया कि रात्रि गश्ती के दौरान पुलिस ने संदेह के आधार पर युवक से पूछताछ की जांच के क्रम में 180 एम०एल० के चार बोतल बरामद की गई उसे उत्पाद अधिनियम के तहत कांड दर्ज कर जेल भेज दिया गया। वहीं चंदा गांव निवासी पप्पू सिंह को शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि अभियुक्त शराब पीकर हंगामा कर रहा था कि ग्रामीणों ने दूरभाष पर पुलिस को सूचना दी पुलिस को देखते हीं शराबी भागने का प्रयास किया पर पुलिस ने उसे धर दबोचा और उत्पाद अधिनियम के तहत कांड दर्ज कर जेल भेज दिया।
Leave a Reply