ट्रक ने बाइक सवार को मारा टक्कर एक की मौत पत्नी व साली घायल

रॉकी दूबे, ओबरा

ओबरा थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव के पास बुधवार की शाम ट्रक ने एक बाइक को टक्कर मार दी जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है। वहीं दो महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। की मृतक की पहचान फेसर थाना क्षेत्र के उन्थु बरवाडिह गांव निवासी रंजन कुमार के रूप में हुई है। वही दो घायल ओबरा थाना क्षेत्र के अतरौली लोकन बीघा निवासी सुनील गुप्ता के पुत्री प्रीति देवी एवं सोनम कुमारी के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतक अपने पत्नी प्रीति देवी एवं साली सोनम कुमारी को लेकर अपाची बाइक से अपने घर से औरंगाबाद होते हुए लोकन बीघा आ रहा था। उसी दौरान शंकरपुर गांव के पास ओबरा तरफ से आ रही एक ट्रक ने मोड़ने के दौरान जोरदार टक्कर मार दिया जिसके कारण बाइक कुछ दूरी पर गिर गया। तीनो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के जुटे ग्रामीणों ने सभी घायलों को इलाज के लिए औरंगाबाद भेजा लेकिन तबतक रास्ते में रंजन कुमार की मौत हो गई। वहीं घटना के बाद ग्रामीणों ने मौके पर ट्रक बीआर 28 3572 एवं चालक को कब्जे कर पुलिस के हवाले कर दिया है। वही एनएच 139 को जाम कर यातायात बाधित कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही दल बल के साथ ओबरा प्रभारी थाना अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार एवं जम्होर थाना अध्यक्ष प्रमोद कुमार मौके पर पहुंचकर लोगों को समझा-बुझाकर सड़क जाम को हटाया। मृतक का इसी वर्ष शादी हुआ है। घटना के बाद दोनों घरों में कोहराम मच गया है। प्रभारी थाना अध्यक्ष ने बताया कि ट्रक एवं चालक को जप्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *