तालाब में जमे पानी में डूबने से तीन मासूम की मौत

रॉकी दूबे, ओबरा

जम्होर थाना क्षेत्र के जम्होर में सोमवार की सुबह तालाब में जमे नाली के पानी में डूबने से तीन मासूम की मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल पसरा हुआ है। मृतक में उक्त गांव के ही गोपाल यादव के 06 वर्षीय पुत्र आयुष, 04 वर्षीय पुत्र पीयूष कुमार एवं गोविंद यादव का 05 वर्षीय पुत्र तेजस्वी यादव शामिल है। मृतक में दो सगे तथा एक चचेरे भाई शामिल है। घटना के बाद आस पास के लोग मौके पर पहुंच डूब रहे तीनों बच्चों को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र जम्होर ले गए जहाँ चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देखते हुए सदर अस्पताल औरंगाबाद रेफर कर दिया जहाँ जांच के बाद डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। इधर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से आपदा राहत के तहत मिलने वाली मुआवजे की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *