घर से लाखों के सामान ले उड़े चोर

रॉकी दूबे, ओबरा

जम्होर थाना क्षेत्र के मेहंनदा गांव निवासी मोहन सिंह एवं संजय सिंह के घर से अज्ञात चोरों के द्वारा लाखों रुपए का जेवर, कपड़ा तथा अन्य सामग्री चुरा लेने का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी देते हुए अमीलैना पैक्स अध्यक्ष मोनी सिंह ने बताया कि मेहंनदा गांव निवासी मोहन सिंह एवं संजय सिंह के घर में घुस कर अज्ञात चोरों ने लाखों रुपए का नुकसान पहुँचाया है। इधर परिजनों ने इसकी सूचना जम्होर थाना पुलिस को दिया सूचना मिलते हीं पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जम्होर थाना अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि बीते रात्रि अज्ञात चोरों के द्वारा घर में घुसकर चोरी की घटना की जानकारी मिली है, मामले की छानबीन की जा रही है। घटना में संलिप्त लोगों को जल्द ही पहचान कर उचित करवाई की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *