अधर में लटकी नल जल योजना, पानी की आश लगाए बैठे ग्रामीण

रॉकी दूबे, ओबरा

सरकार एक तरफ ग्रामीण क्षेत्रों में सात निश्चय योजना के तहत नल जल मुहैया करा चुकी है तो दूसरी ओर प्रखंड क्षेत्र के अमीलैना पंचायत के सदा बीघा के ग्रामीणों अब भी नल जल सुविधा की आशा लगाए बैठे हैं। बताया जाता है की सदा बीघा एवं मेहंनदा गांव को मिलाकर सादा बीघा को 12 वार्ड बनाया गया था जबकि सादा बीघा एवं मेहंनदा की दूरी लगभग 2 किमी० है। गांव में नल जल उपलब्ध कराने के लिए बोरिंग किया गया था पर अभी तक ग्रामीणों को नल जल का लाभ नहीं मिल रहा है। ग्रामीणों ने विभाग के प्रति आक्रोश जताते हुए बताया कि तपिश भरी गर्मी में गांव के दर्जनों चापाकल सूख चुके हैं, जिसके कारण ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी देते हुए ग्रामीण परीक्षा यादव ने बताया कि गांव के रामजन्म यादव, रघु यादव, शिवनंदन यादव, सूबेदार यादव, बैजू यादव, सोहराई, बृजमोहन पाल, सोमेश्वर पाल सहित दर्जनों लोगों के चापाकल पूरी तरह सूख चुका है लेकिन स्थानीय जनप्रतिनिधि या पदाधिकारी कोई पहल नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने बताया कि नल जल योजना को ले लाखों रुपये की निकासी हो चुकी है बावजूद मात्र दो बोरिंग के भरोसे लोग अपनी प्यास बुझा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *