रॉकी दूबे, ओबरा
ओबरा देवी मंदिर स्थित सामुदायिक भवन में सरपंच संघ का एक बैठक आयोजित किया गया। बैठक में प्रखंड अध्यक्ष बालेश्वर यादव, प्रखंड सचिव प्रतिनिधि संतोष कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष बिजेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष राजाराम, महुआंव सरपंच मंजू देवी, सोनहुली सरपंच देवंती देवी, बभनडीहा सरपंच जावेद सिद्धकी, ओबरा सरपंच प्रतिनिधि सुशील कुमार, चंदा सरपंच प्रतिनिधि मथुरा सिंह, करसांव सरपंच संजय सिंह मौजूद रहें। उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने सरपंच पर लगातार हो रहे फर्जी मुकदमा का घोर निंदा किया एवं प्रशासन से आग्रह किया की सरपंच पर कोई मुकदमा दर्ज करने से पहले सही गलत जांच कर ले और जो उचित हो वही करें। बहुत सारे सरपंच को बेवजह फसाने का काम किया गया है। उसपर भी उचित जांच कर उन्हे उचित न्याय दिलाने की कृपा की जाए साथ ही मासिक भता, कचहरी का किराया इत्यादि में बरती जा रही अनियमितता में सुधार करे। 24 घंटे सरपंच लोग अपने कार्य के प्रति समर्पित रहते हैं। उन पर बेवजह मुकदमा दर्ज किया जा रहा है यदि इस मामले में स्थानीय पुलिस प्रशासन पहल नहीं करती है तो संगठन इसके लिए आंदोलन पर बाध्य होगा।
Leave a Reply