देव थाना की पुलिस ने एक गांव से गायब हुई लड़की को गया जिले के बजीरगंज स्थित कंधरी गांव से किया बरामद
देव
देव थाना की पुलिस ने गुरुवार को देव थाना क्षेत्र के एक गांव से गायब हुई लड़की को गया के वजीरगंज स्थित कंधरी गांव से बरामद कर न्यायालय में पेश किया है। जानकारी देते हुए देव थाना अध्यक्ष मनोज कुमार पांडे ने बताया कि लड़की के पिता के द्वारा देव थाना में 4 जून 2022 को अपनी बेटी के किडनैपिंग का मामला दर्ज करवाया था। जहां पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जनवरी 2023 को एक युवक को रांची से गिरफ्तार किया था। जिसे जेल भेज दिया गया था। लेकिन तब से लड़की गायब थी गुप्त सूचना के आधार पर देव थाना की पुलिस ने गुरुवार को उक्त लड़की को गया जिले के वजीरगंज के कंधरी गांव से बरामद कर लिया और बरामद कर कोर्ट में पेश किया है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि लड़की नाबालिक है और देव प्रखंड के एक गांव में अपने मामा घर आई थी और वही से गायब हो गई थी।जिसके बाद मामला दर्ज होने के बाद से पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी।
Leave a Reply