रॉकी दूबे, ओबरा
ओबरा प्रखंड मुख्यालय स्थित राष्ट्रीय जनता दल कार्यालय में सोमवार को ओबरा विधायक ऋषि कुमार का 45 वां जन्मदिन विधायक प्रतिनिधि मो० कैफ खान के नेतृत्व में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राजद कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने केक काटकर की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को केक खिलाकर विधायक के दीर्घायु होने की कामना की। कार्यक्रम के पश्चात कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने पार्टी विस्तार पर गहन चर्चा करते हुए आगामी चुनाव में पार्टी को उच्चे मुकाम तक ले जाने की बात कही। मौके पर अवधेश सिंह, देवेंद्र यादव, राजद बेल पंचायत उपाध्यक्ष सह उप मुखिया बेल अशोक कुमार, अरविंद यादव, बभनडीहा सरपंच जावेद सिद्दिकी, धनंजय कुमार, गिरी बाबा, मो० शमीम, परवेज आलम, विनोद सिंह, जयकिशोर पाल, कृष्णा सिंह, तनवीर आलम, मो० आफताब, शाहिद शेख सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहें।
Leave a Reply