रॉकी दूबे, ओबरा
ओबरा प्रखंड के लोकन बिगहा में श्री ग्राम देवी माँ भगवती प्राण प्रतिष्ठा ज्ञान यज्ञ के चौथे दिन सोमवार को आचार्य धनंजय शास्त्री के सानिध्य में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम पूर्ण हुआ ततपश्चात रात्रि में कृष्ण लीला का मंचन किया गया जिसमें भगवान श्रीकृष्ण ने अपने मित्रों के साथ माखन चोरी की कला की प्रस्तुति दिखाई वहीं कलाकारों ने भी एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। कलाकारों की प्रस्तुति पर उपस्थित लोग मंत्रमुग्ध हो गए तो दूसरी ओर श्रद्धालुओं के जयकारे और तालियों की गड़गड़ाहट के साथ पूरा गांव भक्तिमय माहौल में सराबोर रहा। वहीं प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ के अंतिम एवं पांचवें दिन मंगलवार को हवन, भंडारा एवं आध्यात्मिक अनुष्ठान के साथ संपूर्ण कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। आयोजकों ने पंच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा ज्ञान यज्ञ कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने पर समस्त ग्रामवासियों, श्रद्धालुओं, आचार्यों एवं कलाकारों के प्रति शुभकामनाएं व आभार प्रकट की।
Leave a Reply