रॉकी दूबे, ओबरा
सैमसंग कंपनी द्वारा विश्व स्तर पर आयोजित सैमसंग कोडर प्रोग्रामिंग परीक्षा में औरंगाबाद जिले के ओबरा प्रखंड के खरांटी निवासी श्रीराम पाण्डेय ने पूरे विश्व स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर अपने गांव, जिले, राज्य के साथ अपने राष्ट्र का भी नाम रौशन किया है। श्रीराम औरंगाबाद जिले के ओबरा प्रखंड के खरांटी निवासी पूर्व सहायक अभियंता स्व० भगवान पाण्डेय के पौत्र है। श्रीराम के पिता कौशल कुमार भरतीय वायुसेना में कार्यरत हैं जबकि माता वीणा पाण्डेय गृहणी हैं। जानकारी देते हुए श्रीराम के पिता कौशल कुमार ने बताया कि श्रीराम महाराजा अग्रसेन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी दिल्ली में बीटेक कंप्यूटर साइंस के द्वितीय सेमेस्टर का छात्र है। 15 अप्रैल 2023 में उन्होंने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया 23 मई सुबह 10 बजे से सायं 05 बजे तक कोडर प्रोग्रामिंग से संबंधित लगातार 9 घंटे तक ऑनलाइन परीक्षा चला जिसमें प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। उन्हें सैमसंग कम्पनी के तरफ से प्रोत्साहन के रूप में 4000 हजार डाॅलर और एक सैमसंग कम्पनी का S23+ मोबाइल उपहार के रूप में दिया गया है। श्रीराम अपनी सफलता का पूरा श्रेय अपने दादा स्व० भगवान पाण्डेय को देते हैं जिनका मार्गदर्शन उन्हें हमेशा मिलता रहा, साथ ही उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं गुरुजनों को भी दिया है।
Leave a Reply