श्री ग्राम देवी माँ भगवती पंच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा ज्ञान यज्ञ की तैयारी जोरों पर

रॉकी दूबे, ओबरा

ओबरा प्रखंड स्थित लोकन बिगहा में आयोजित होनेवाले श्री श्री 1008 श्री ग्राम देवी मां भगवती पंच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा ज्ञान यज्ञ का तिथि 10 मार्च 2023 से 14 मार्च 2023 तक निर्धारित किया गया है जिसे लेकर शुक्रवार को गया से आये आचार्य धनंजय शास्त्री व अन्य आचार्यों के द्वारा पूजा पाठ व झंडारोहण किया गया। आयोजनकर्ता सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक व बिहार राज्य बीपीएससी प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अजीत कुमार, मिथिलेश शर्मा, पूर्व उप प्रमुख ओम प्रकाश यादव, राम लखन साव, सरोज यादव, मनोज गुप्ता, महेश गुप्ता, संजय गुप्ता, सिकंदर साव, पूर्व सरपंच श्रीनिवास गुप्ता, सिंटू गुप्ता, राजदेव साव, ब्रजकिशोर यादव, रामकुमार यादव, रामाशंकर यादव, टुनटुन कुमार, मुकुल कुमार, रंजीत कुमार सहित अन्य लोगों ने बताया कि समस्त ग्राम वासियों के आर्थिक सहयोग से मां भगवती देवी का मंदिर निर्माण कार्य पूर्ण हुआ है वहीं कथावाचक के रूप में गया व वाराणसी के 5 आचार्यों के मुखारबिंद से प्रतिदिन शाम 7:00 बजे से रात 10:00 बजे तक प्रवचन भी आयोजन किया गया है। आयोजनकर्ताओं ने बताया कि विगत कई वर्षों से मां भगवती की प्राण प्रतिष्ठा की योजना बन रही थी जो उनकी कृपा से अब जाकर संभव हो सकी है जिसमें सभी ग्रामवासी बढ़-चढ़कर इस कार्यक्रम में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रहे हैं, यह देवी मंदिर लोकन बिगहा ग्राम वासियों के लिए एक आध्यात्मिक आस्था व विश्वास का केंद्र बन गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *