मानवता की सेवा ही मानव जीवन का मुख्य उद्देश्य: डॉ० प्रकाश चंद्रा

रॉकी दूबे, ओबरा

ओबरा प्रखंड के सिंहुड़ी गांव में जय हिन्द पाब्लिक स्कूल में सरस्वती पूजा के शुभ अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी दाउदनगर के सचिव, युग संस्कृति न्यास के बिहार प्रदेश प्रमुख, हैंड्स ऑफ प्रकाश चंद्रा के संरक्षक एवं लोजपा (रामविलास) के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ० प्रकाश चंद्रा ने फीता काटकर कार्यक्रम की शुरुआत की। विद्यालय के प्रबंधक ने डॉ० प्रकाश चंद्रा को पुष्प गुच्छ एवं हैंड्स ऑफ प्रकाश चंद्रा के सदस्यों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए डॉ० चंद्रा ने कहा कि मैंने हमेशा मानवता की सेवा को हीं जीवन का सिद्धांत माना है। चुनावी हार के बावजूद मेरे कदम एक पल के लिए भी न रुके और मैं और मेरी टीम हर पल हर घड़ी जनता के दुःख को अपना दुःख समझते हुए निवारण का हर संभव प्रयास किया है। उन्होंने जाति, पार्टी के आधार पर भेद-भाव के खिलाफ आवाज उठाते हुए कहा कि पार्टी लोगों की सेवा करने का एक प्लेटफार्म है वो कोई सीमा नहीं है जो हमें किसी से मिलने या किसी की सेवा करने से रोक ले। आप नजर उठा कर देखें तो मेरे द्वारा किये गए कार्यों में आपको बिना किसी भेद-भाव के सिर्फ और सिर्फ पूरी निष्ठा एवं समर्पण से की गई सेवा भावना हीं देखने को मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *