भाजपा के वरिष्ठ नेता व स्थापना काल के प्रखंड अध्यक्ष दिनेश शर्मा का निधन

संवाद सूत्र, दाउदनगर

जनसंघ काल से निरंतर कार्य करते आ रहे भारतीय जनता पार्टी स्थापना काल के अध्यक्ष दाउदनगर प्रखंड के कनाप निवासी दिनेश शर्मा का निधन 90 वर्ष की अवस्था में सोमवार शाम हो गया। अयोध्या से ज्यादा लगाव होने के नाते उनका अंतिम संस्कार अयोध्या में ही किया गया। श्री राम जन्म भूमि पूजन में दाउदनगर प्रखंड से सबसे ज्यादा योगदान उनका रहा है। उनके निधन पर भाजपा जिला प्रवक्ता अश्वनी कुमार तिवारी ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि श्री शर्मा 1980 में भारतीय जनता पार्टी के दाउदनगर प्रखंड अध्यक्ष थे उन्हीं के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक स्व० वीरेंद्र सिंह 1980 में ओबरा विधानसभा से चुनाव जीते थे। वे अपने पीछे दो पुत्र बड़े पुत्र संगीत रागी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रवक्ता व विचारक एवं दिल्ली यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर हैं, द्वितीय पुत्र रंजीत कुमार तथा एक पुत्री किरण देवी को छोड़ गए हैं। श्री तिवारी ने बताया उनके निधन से ओबरा विधानसभा में संगठन प्रभावित हुआ है हम सभी कार्यकर्ता को समय-समय पर उनका मार्गदर्शन मिलता था। उनके निधन पर दाउदनगर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष दिनेश कुमार वर्मा, महामंत्री पारसनाथ चौरसिया, पूर्व जिला अध्यक्ष संजय मेहता, शमशेरनगर मंडल अध्यक्ष राकेश कुमार, प्रिंस पाठक, मनु मिश्रा, पूर्व मुखिया राजकुमार शर्मा, पूर्व पंचायत समिति कौशल शर्मा, भाजपा नेता टैगोर, भाजपा के वरिष्ठ नेता कृष्णचंद्र, जगन्नाथ शर्मा, गोपाल सिंह स्वर्णकार सहित अन्य नेताओं ने शोक संवेदना व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *