बालू लदे ट्रैक्टर ने शिक्षिका को रौंदा घटनास्थल पर ही मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

रॉकी दूबे, ओबरा

ओबरा थाना क्षेत्र के कारा पेट्रोल पंप के समीप शनिवार की सुबह बालू लदे एक ट्रैक्टर ने शिक्षिका को टक्कर मार दी जिससे शिक्षिका की घटनास्थल पर ही मौत हो गई वह अपने पीछे तीन पुत्री व एक पुत्र को छोड़ चल बसी। इधर घटना के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर भागने में सफल रहा। मृतक की पहचान रोहतास जिले के नासरीगंज थाना क्षेत्र के मेदिनीपुर निवासी राजू प्रसाद की पत्नी सविता कुमारी के रूप में हुई है जो बारुण प्रखंड के कल्याणपुर प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका के पद पर कार्यरत थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार शिक्षिका कारा बाजार में किराए का मकान लेकर रहती थी वह घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी इसी दौरान बालू लदे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने शिक्षिका को टक्कर मार दी जिससे शिक्षिका की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इधर घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने कारा पेट्रोल पंप के पास सड़क को जाम कर दिया और आगजनी करते हुए पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। सड़क जाम होने के कारण लोगों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों की माने तो अवैध बालू खनन पर पुलिस की मिलीभगत है अवैध खनन पर पुलिस की कोई निगरानी नहीं है। हमेशा अवैध बालू खनन कर इस रास्ते से ट्रैक्टर से ले जाया जाता है और चालक बेलगाम रफ्तार में वाहन चलाते हैं जिससे आए दुर्घटना घटते रहती है। इधर घटना के बाद सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक व राज्य बीपीएससी प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अजीत कुमार ने सरकार व शिक्षा विभाग से मिलने वाली हर सुविधा परिजनों को उपलब्ध कराने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *