संवाददाता, रॉकी दूबे
विश्व पर्यावरण दिवस पर रुद्र युवा वाहिनी के तत्वाधान में बड़ी नहर के पास संगठन के सदस्यों ने पौधारोपण किया। संगठन के सदस्य ज्ञानदत तिवारी एवं विकाश तिवारी ने पौधारोपण के उपरांत कहा कि पौधारोपण पुनीत एवं महान कार्य है एक वृक्ष सौ पुत्र के समान होता है अधिक से अधिक वृक्षारोपण हो इसके लिए प्रत्येक व्यक्ति को जागरूक होना चाहिए। संगठन के सदस्य अभिलाष तिवारी ने कहा कि पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं इसके साथ ही इसकी देखभाल की भी अपील की। उन्होंने बताया कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन काल में पौधारोपण जरूर करना चाहिए। शालिग्राम तिवारी ने बताया कि पेड़ पौधे का मानव जीवन में बहुत बड़ा महत्व है इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को पेड़ पौधे लगाने चाहिए। इस अवसर पर विकास तिवारी, मंटू तिवारी, अनीष तिवारी, रौनक पांडे, पिंटू तिवारी, जय मंगल तिवारी, उज्जवल पांडे, छोटू तिवारी सहित संगठन के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
Leave a Reply