परशुराम जयंती मनाने को लेकर रुद्र युवा वाहिनी के सदस्यों ने की बैठक

रॉकी दूबे

भगवान परशुराम जयंती को धूमधाम से मनाने को लेकर रुद्र युवा वाहिनी के सदस्यों ने बुधवार की देर शाम एक बैठक का आयोजन किया। जयंती कार्यक्रम को आकर्षक रूप देने के लिए बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि जयंती समारोह 22 अप्रैल को ग्राम तिवारी मुहल्ला स्थित देवी माँ के प्रांगण में धूमधाम से मनाया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता कर रहे प्रतीक तिवारी एवं आयोजन समिति के सदस्य अभिलाष तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जयंती समारोह को सफल बनाने में स्थानीय लोगों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। वहीं संगठन के पदाधिकारियों ने बताया की इस दिन जयंती समारोह के साथ ही रुद्र युवा वाहिनी के बैनर, पोस्टर का विमोचन भी किया जाएगा। बैठक में परशुराम जयंती पर किए जाने वाले कार्यक्रमों के रूपरेखा पर विचार विमर्श करते हुए कार्यक्रम की सफलता हेतु कार्य योजना बनाई गई। बैठक में श्री राम तिवारी, अविनाश तिवारी, विकास तिवारी, मंटू तिवारी, प्रवीण तिवारी, शालिग्राम तिवारी लोकेश तिवारी, सत्यम तिवारी, पिंटू तिवारी, सुधीर तिवारी, एसएन तिवारी, मुकेश तिवारी, ज्ञान दत्त तिवारी, बिक्कू तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *