सड़क दुर्घटना रोकथाम समिति ने बढ़ती सड़क दुर्घटना को रोकने के लिए लोगों को किया जागरूक

रॉकी दूबे, ओबरा

सड़क दुर्घटना रोकथाम समिति ओबरा के सदस्यों ने ओबरा प्रखंड मुख्यालय स्थित बेल मोड़ के पास एनएच-139 पर जा रहे बाइक, ऑटो, ट्रैक्टर चालकों को गुलाब का फूल देकर बढ़ती सड़क दुर्घटना के प्रति जागरूक किया एवं कहा कि जीवन अनमोल है अतः आप सभी चालक बंधु यातायात नियमों का पालन करें, ओवरलोडिंग ना चले, भीड़भाड़ वाले इलाकों में वाहन की गति पर नियंत्रण रखें ताकि अपने जानमाल के साथ-साथ लोगों के जीवन का भी रक्षा करें। जागरूकता कार्यक्रम का संचालन अभाविप नेता पुष्कर अग्रवाल ने किया। जानकारी देते हुए रंजीत पाण्डेय, सहजानंद कुमार उर्फ डिक्कू एवं चंदन कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना रोकथाम समिति के सदस्यों द्वारा जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है जल्द ही समिति के सदस्य जिला पदाधिकारी और संबंधित अधिकारी को टेंपो स्टैंड, बस स्टैंड, सब्जी बाजार को उचित स्थान मुहैया कराने, सड़क चौड़ीकरण एवं चिन्हित 15 स्पॉट पॉइंट पर सड़क दुर्घटना को रोकने के लिए मांग पत्र सौंपेगी। इस दौरान समिति के सदस्य मुकेश कुमार, नवलेश मिश्रा, राहुल कुमार, अभिषेक कुमार, शुभम कुमार, सौरभ कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *