सड़क दुर्घटना रोकथाम समिति ने ओआरएस पैकेट का किया वितरण

रॉकी दूबे, ओबरा

गर्मी का मौसम शुरू हो गया है। ऐसे में इस मौसम में लोगों को कई तरह के रोगों का सामना करना पड़ता है। जिसे देखते हुए सड़क दुर्घटना रोकथाम समिति ओबरा के सदस्यों ने आम लोगों के बीच ओआरएस पैकेट का वितरण किया। जानकारी देते हुए लोजपा (रामविलास) युवा नेता एवं समाजसेवी सह टीम के सदस्य सहजानंद कुमार उर्फ डिक्कू एवं अभाविप नेता पुष्कर अग्रवाल ने बताया कि इस भीषण गर्मी और कहर बरपाती लू के चपेट में आने से लोगों में सिरदर्द, चक्कर, बुखार, दस्त जैसी शिकायत देखने को मिल रही है। ऐसे में ओआरएस का घोल काफी लाभदायक साबित होगा। उन्होंने बताया कि गर्मी की वजह से लोगों को पसीना ज्यादा निकलता हैं और लोग पानी कम पी रहे हैं जिसके चलते इस तरह की समस्याएं और ब्लड प्रेशर कम होने की शिकायत मिल रही है। उन्होंने इस भीषण गर्मी व प्रचंड लू में घर से बाहर ना निकलने की बात कही। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि दिन के 9 बजे से शाम के 4 बजे तक बिना आवश्यक कार्य के बाहर ना निकलें। मौके पर चंदन सिंह, अभय कुमार, मंटू कुमार, आनंद कुमार, विकास कुमार सहित टीम के अन्य सदस्य मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *