राजद कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाई बाबासाहेब की 66वीं पुण्यतिथि

रॉकी दूबे, ओबरा

ओबरा प्रखंड मुख्यालय स्थित राजद कार्यालय में विधायक प्रतिनिधि कैफ खान के नेतृत्व में भीमराव अंबेडकर की 66वीं पुण्यतिथि धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान काफी संख्या में राजद कार्यकर्ता मौजूद रहें। कैफ खान ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की डॉ० भीमराव अंबेडकर जिन्हें हम बाबा साहब के नाम से भी जानते हैं वह लोकतांत्रिक भारत के सबसे प्रभावशाली शख्सियतों में से एक हैं जो एक न्यायविद, शिक्षाविद, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ और समाज सुधारक थे। उनकी मृत्यु 6 दिसंबर 1956 को हुई थी इसलिए 6 दिसंबर को महापरिनिर्वाण दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। उन्होंने बाबा साहब के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हम सभी को बाबासाहेब से प्रेरणा लेनी चाहिए और उनके बताए गए मार्ग पर चलना ही उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि है। हमें न्याय की लड़ाई में हमेशा आगे रहना चाहिए क्योंकि बाबा साहब ने हमेशा न्याय की आवाज को बुलंद किया है जिनका योगदान को समाज कभी भुला नहीं सकता। इस मौके पर अशोक कुमार, सकल यादव, शशि भूषण पासवान, अर्जुन यादव, योगेंद्र यादव, अवधेश यादव, धनंजय यादव, नरसिंह सिंह, जावेद सिद्दीकी, जयगोविंद, लालू यादव, गिरी बाबा सहित अन्य लोग मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *