राजद प्रदेश सचिव ने की सड़क निर्माण की मांग

रॉकी दूबे, ओबरा

राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश सचिव एहसान उल हक अंसारी ने सोमवार को ओबरा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा किया। इस दौरान वे लोगों की समस्या से रूबरू हुए। बताया कि ओबरा प्रखंड क्षेत्र के कुर्मी होते हुए सोनहुली, छोटकी कदियाही, हेमजा, रतवार, कूर्मा, इस्लामपुर, बढ़ई बिगहा, नोनिया बिगहा, देवरिया, बड़वाँ, कुरम्हा देवरिया नरेश हॉल्ट सहित दर्जनों गाओं को जोड़ते हुए औरंगाबाद जिला मुख्यालय को जानेवाली यह सड़क कई सालों से उपेक्षित है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि सड़क की निर्माण हो जाने से हर वर्ग के लोग लाभवन्तित होंगे। इस दौरान रामनरेश सिंह, शिवप्रसाद सिंह यादव, बिन्दा सिंह, विजय सिंह, शिव जनम सिंह, अमीन एस०बी० पंडित सहित अन्य लोग मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *