पुल की टूटी रेलिंग का मरम्मती कार्य शुरू

रॉकी दूबे, ओबरा

ओबरा प्रखंड मुख्यालय स्थित एनएच-139 के पुनपुन नदी के ऊपर बने पुल का रेलिंग लगभग छः माह से टूटा हुआ था। विगत 22 अप्रैल को ओबरा बाजार से दाउदनगर की ओर जा रही एक ऑटो टूटी हुई रेलिंग के पास अचानक पंक्चर हो गई थी जिससे चालक अपना संतुलन खो बैठा था। हालांकि घटना से कोई क्षति नही हुई थी इधर रेलिंग टूटी होने के कारण कोई भी बड़ा हादसा या अप्रिय घटना होने का अंदेशा बना रहता था। इसकी जानकारी एनएच-139 सड़क दुर्घटना रोकथाम समिति के सदस्य सहजानंद कुमार ने औरंगाबाद जिलाधिकारी को व्हाट्सएप के माध्यम से दिया एवं रेलिंग निर्माण कराये जाने की मांग की। जिसके बाद संबंधित विभाग के अधिकारियों ने इस समस्या पर सक्रियता दिखाते हुए रेलिंग निर्माण कार्य को शुरू करा दिया। इस समस्या से समाधान के लिए विभाग की ओर से करवाए गए इस कार्य से लोगों ने राहत की सांस ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *