रॉकी दूबे, ओबरा
ओबरा प्रखंड के चंदा गांव निवासी रामस्वारत पासवान के पिता संदीप पासवान की मृत्यु अचानक तबियत बिगड़ने की वजह से हो गई। संदीप पासवान की मृत्यु की जानकारी भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी दाउदनगर के सचिव, राष्ट्रीय वैश्य महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष, हैंड्स ऑफ प्रकाश चन्द्रा के संरक्षक एवं लोजपा (रामविलास) के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ० प्रकाश चन्द्रा को मिली।जानकारी मिलते ही डॉ० चन्द्रा ने अपने टीम हैंड्स ऑफ प्रकाश चन्द्रा के सदस्यों से पीड़ित परिवार को मदद पहुंचाने का आग्रह किया आग्रह पर एचओपीसी के सदस्यों ने डॉ० प्रकाश चन्द्रा द्वारा चलाये गए मानवीय पहल राहत के अंतर्गत रामस्वारत पासवान के घर जा परिजनों को राहत सामग्री उपलब्ध कराई। इस मौके पर दीपक राज, रवि पासवान, मुकेश कुमार सिंह, टूटू बाबा सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।
Leave a Reply