शोकाकुल परिवार को दी राहत सामग्री

रॉकी दूबे, ओबरा

ओबरा प्रखंड के ठाकुर मोहल्ला निवासी अब्बास मिस्त्री का निधन बीते कुछ दिन पहले बिजली के खंभे में करंट लगने से हो गई थी। उनकी मृत्यु की जानकारी भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी दाउदनगर के सचिव, राष्ट्रीय वैश्य महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष, हैंड्स ऑफ प्रकाश चन्द्रा के संरक्षक एवं लोजपा (रा०) के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ० प्रकाश चन्द्रा को मिली। जानकारी मिलते ही उन्होंने अपनी टीम हैंड्स ऑफ प्रकाश चन्द्रा के सदस्यों को चलाये गए मानवीय पहल \”राहत\” के अंतर्गत शोकाकुल परिवार के घर भेज राहत सामग्री उपलब्ध कराई और आगे भी मदद का भरोसा दिलाया। इस मौके पर संजय सिंह सोम, मणि गुप्ता, चिंटू मिश्रा, राव मनीष यादव, अभिषेक कुमार सोनी, पूर्व मुखिया प्रमोद भगत, जितेंद्र कुमार, मो० इस्तियाक, मो० सलीम सहित अन्य लोग मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *