रॉकी दूबे, ओबरा प्रखंड के भरूब पंचायत के ब्राह्मण टोली निवासी रामजी पांडेय की आकस्मिक मृत्यु 45 वर्ष की आयु में हो गई।
वे अपने पीछे एक बेटी और एक बेटा छोड़ गए है। उनकी मृत्यु की जानकारी मिलते हीं भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी दाउदनगर के सचिव, युग संस्कृति न्यास के बिहार प्रदेश प्रमुख, हैंड्स ऑफ प्रकाश चन्द्रा के संरक्षक एवं लोजपा (रामविलास) के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. प्रकाश चन्द्रा ने अपने टीम एचओपीसी के साथियों से पीड़ित परिवार को मदद पहुंचाने का आग्रह किया|
उनके आग्रह पर टीम के साथियों ने शोकाकुल परिवार के घर जा शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया एवं राहत सामग्री पहुंचाई। इस मौके पर सिक्कू राय, दीपक राज, मुडिंग यादव, सोनू कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।
Leave a Reply