खडीहा गाँव मे लाल कलर की जीप ने मोटरसाइकिल सवार युवकों को रौंदा,दो की हालत गम्भीर

चितरंजन कुमार:-

बीते रात देव थाना क्षेत्र के खड़िया गांव में लाल कलर की जीप ने मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों को रौंद दिया जिसमें दो की हालत गंभीर बताते हुए चिकित्सकों ने रेफर कर दिया है।प्राप्त जानकारी अनुसार देव थाना क्षेत्र के खडीहा गांव में बीते रात तेज रफ्तार जीप ने मोटरसाइकिल में टक्कर मरते हुए कुछ दूर तक घसीटते हुए हुए ले गया।गाड़ी की घसीटने की आवाज सुन ग्रामीण जगे और किसी तरह मोटरसाइकिल सवार युवकों को निकालकर इसकी सूचना देव थाना को दी गई।

सूचना पर फहुँची देव थाना की पुलिस ने पहुंच कर तीनो युवकों को इलाज के लिए देव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहाँ चिकित्सको ने दो युवक की गम्भीर स्थिति को देखते हुए रेफर कर दिया।घायल युवक में रमेश्वर सिंह औरंगाबाद के रामाबान्ध के रूप में हुआ है जिसे मामूली चोट आई है।जबकि टिंकू कुमार और चंदन कुमार मदनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर लक्ष्मण बिगहा के रूप में हुआ है।जिसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।इधर देव थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना हुआ वाहन को कब्जे में ले लिया गया है।जबकि दो युवकों को रेफर किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *