रौनक राज ने नीट परीक्षा में बेहतर अंक ला लहराया परचम

रॉकी दूबे, ओबरा

ओबरा प्रखंड के करसांव पंचायत के हुसैनाबाद निवासी रौनक राज ने नीट की परीक्षा में 650 अंक लाकर अपने परिवार, समाज के साथ जिले का नाम रौशन किया है। रौनक की इस सफलता पर पिता रविंद्र कुमार, माता निर्मला देवी सहित अन्य लोगों ने मिठाई खिलाकर उज्जवल भविष्य की कामना की। इधर रौनक एमबीबीएस बनकर घर परिवार तथा समाज को एक नया आयाम देने की बात कही। उन्होंने बताया कि इसके पहले बिहार बोर्ड परीक्षा में 88% अंक जबकि इंटर की परीक्षा में 89% अंक लाकर परिवार का हौसला बुलंद करने का कार्य किया था। रौनक औरंगाबाद लॉर्ड बुद्धा पब्लिक स्कूल का छात्र रह चुका है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि कोटा से नीट की तैयारी कर रहा था और पहली बार में ही इस मुकाम पर पहुंचे हैं। इधर रौनक के पिता शिक्षक रविंदर कुमार एवं माता निर्मला देवी ने बेटे के नीट की परीक्षा में बेहतर अंक लाने पर बधाई देते हुए कहा कि नीट की परीक्षा में जो बेहतर अंक लाया है उसका पूरा श्रेय शिक्षक तथा परिवार का रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *