रॉकी दूबे, ओबरा
ओबरा प्रखंड मुख्यालय स्थित आवासीय विद्या निकेतन में शनिवार को क्यूज एवं खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पहले कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें ए टीम का नेतृत्व सुहाना वर्मा व खुशबू कुमारी ने वहीं बी टीम का नेतृत्व श्रेया कुमारी व अमीषा कुमारी ने किया। दोनों ही टीम के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते बराबरी पर रही। उसके बाद दोनों ही टीमों के बीच खो-खो प्रतियोगिता कराया गया जिसमें बी टीम विजयी रही। इसके पश्चात सभी छात्र छात्राओं के बीच क्यूज प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। प्रतियोगिता के दौरान सामान्य ज्ञान एवं नैतिक शिक्षा व विज्ञान विषय से संबंधित प्रश्न पूछे गए। क्यूज प्रतियोगिता में भी सभी छात्र छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन किया। आवासीय विद्या निकेतन के प्रधानाध्यापक कृष्णा प्रसाद ने बताया कि प्रत्येक माह में दो बार छात्र-छात्राओं के बीच क्यूज व खेल प्रतियोगिता का आयोजन कराया जाता है। क्यूज प्रतियोगिता से छात्रों में अध्ययन विषयों का पुनः स्मरण होता है। वहीं खेल प्रतियोगिता से बौद्धिक के साथ-साथ शारीरिक व मानसिक विकास होता है। इसी को लेकर प्रत्येक माह में ऐसे आयोजन कराए जाते हैं। पढ़ाई के साथ-साथ खेल में भी आज छात्र-छात्रा अपने कैरियर को संवार रहे हैं। संस्था के प्रधानाध्यापक कृष्णा प्रसाद ने सभी छात्र छात्राओं को मेडल देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर संस्थान के शिक्षक रामजी वर्मा, अभय कुमार, अवध बिहारी सिंह, अमरजीत कुमार, छात्रा शालिनी गुप्ता सहित अन्य छात्र-छात्रा उपस्थित रहें।
Leave a Reply