रॉकी दूबे, ओबरा
ओबरा प्रखंड क्षेत्र के अमिलौना में पंजाब नेशनल बैंक ओबरा शाखा के सीएसपी केंद्र का उद्घाटन किया गया. सीएसपी केंद्र का उद्घाटन विधिवत रूप से बैंक के प्रबन्धक विनोद कुमार एवं अमिलौना पंचायत के मुखिया बालकेश्वर प्रसाद ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. इस मौके पर प्रबंधक विनोद कुमार ने कहा कि भारत सरकार एवं रिजर्व बैंक के नियमानुसार ग्राहकों को सरकार के सभी योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ देना ही हमारी प्राथमिकता में शामिल है. लोगों का विश्वास ही हमारी सेवा है उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा संचालित गरीब से जुड़ी तमाम योजनाओं को लाभ से लोगों तक पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी है इस केंद्र के खुलने से ग्रामीण इलाके के लोगों को काफी सहूलियत होगी. ग्राहकों को अब मुख्य ब्रांच से भी छुटकारा मिलेगा. साथ ही बैंक की सारी सुविधा इस केंद्र के माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा. जिसपर खरा उतरना हमारी जवाबदेही है.जिसमें खाता धारकों को समझाना एवं बैंकिंग प्रणाली की सभी सुविधाए मुहैया कराना ही एकमात्र उद्देश्य है. सीएसपी संचालक रिंकी देवी ने बताया कि ग्राहकों का विश्वास ही हमारी सेवा है. ग्राहकों को बैंकिंग की सभी सुविधा देने को हम हमेशा तत्पर है। इस मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे.
Leave a Reply