रक्तदान कर बचाई मरीज की जान

रॉकी दूबे, ओबरा

ओबरा प्रखंड के मलवां गांव निवासी रमेश महतो की पुत्री राजंती कुमारी को तत्काल रक्त की आवश्यकता थी। इसकी जानकारी विकेश राय ने भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी दाउदनगर के सचिव, राष्ट्रीय वैश्य महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष, हैंड्स ऑफ प्रकाश चन्द्रा के संरक्षक एवं लोजपा (रामविलास) के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ० प्रकाश चन्द्रा को दी। जानकारी मिलते ही डॉ० चन्द्रा ने अपने टीम के सदस्यों से मदद का आग्रह किया उनके आग्रह पर औरंगाबाद के सनथुआ निवासी एचओपीसी के सदस्य धनजीत प्रजापति ने अस्पताल पहुंच रक्तदान किया। डॉ० प्रकाश चन्द्रा ने धनजीत को धन्यवाद देते हुए कहा की धनजीत के द्वारा मानवता की सेवा हेतु दिखाई गई तत्परता पूरे समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने राजंती की शीघ्र स्वास्थ्य होने की कामना की। इस मौके पर चिंटू मिश्रा, राव मनीष यादव, मुकेश मिश्रा, नीतीश यादव, प्रशांत इंद्रगुरू, झोंकी यादव,भोला तिवारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *