रक्तदान कर बचाई मरीज की जान

रॉकी दूबे, ओबरा

ओबरा प्रखंड के चंदा निवासी संजय तिवारी उर्फ आदित्य की तबियत काफी ज्यादा खराब थी। हिमोग्लोबिन का स्तर 2 पहुंच गया था जिससे उन्हें तत्काल रक्त की आवश्यकता थी। इस समस्या की जानकारी भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी दाउदनगर के सचिव, युग संस्कृति न्यास के बिहार प्रदेश प्रमुख, हैंड्स ऑफ प्रकाश चन्द्रा के संरक्षक एवं लोजपा (रामविलास) के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ प्रकाश चन्द्रा को मिली। जानकारी मिलते हीं डॉ० चन्द्रा ने अपने टीम के साथियों से मदद के लिए आगे आने हेतु आग्रह किया। डॉ० चन्द्रा के आग्रह पर हैंड्स ऑफ प्रकाश चन्द्रा के सदस्य पंकज कुमार एवं डॉ० चन्द्रा के सरकारी अंगरक्षक धर्मेंद्र यादव ने अस्पताल पहुंच रक्तदान कर उनकी जान बचाई। इस मौके पर अश्विनी तिवारी, चिंटू मिश्रा, मुकेश मिश्रा, झोकी यादव, निरज पाण्डेय, अभिषेक तिवारी, सिक्कू राय, अंगीरा भगत, सोनू तिवारी, भोला ठाकुर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *