रॉकी दूबे, ओबरा
ओबरा प्रखंड के गैनी पंचायत के सिंहपुर गांव में रविवार को राजद कार्यकर्ताओं के द्वारा पंचायत स्तरीय डॉ० भीमराव अम्बेडकर परिचर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गैनी पंचायत अध्यक्ष कामाख्या यादव ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय जनता दल ओबरा के प्रखंड अध्यक्ष राम प्रवेश राम, मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश सचिव एहसानुल हक अंसारी उपस्थित रहें। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। मुख्य वक्ता के रूप में एहसानुल हक अंसारी ने बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर के विचारों पर चर्चा करते हुए कहा कि संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ० भीमराव अम्बेडकर के विचार एवं उनके द्वारा भारतीय संविधान में दिए गए समता, स्वतंत्रता, भाईचारा एवं न्याय के अधिकार को राजनीतिक दलों के कुछ लोग खत्म करने की साजिश रच रहे हैं। जिन्हें नाकाम करना राजद की पहली प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय लालू जी के निर्देश पर बिहार एवं जिला से लेकर गांव तक आंबेडकर परिचर्चा के माध्यम से सामाजिक परिवर्तन एवं राजनीतिक तथा आर्थिक परिवर्तन की लड़ाई को मजबूती प्रदान करने के लिए राजद अभियान चला रहा है। अम्बेडकर परिचर्चा में काफी संख्या में राजद कार्यकर्ता सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें।
Leave a Reply