स्वास्थ्य सेवा आपके द्वार कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

रॉकी दूबे, ओबरा

ओबरा प्रखंड के सोनहुली पंचायत के अदमा गांव में सोनहुली पंचायत के मुखिया गीता देवी के मांग पर सिविल सर्जन एवं अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी के सौजन्य तथा यूनिसेफ, सेंटर फॉर कैटालाइजिंग चेंज, पीसीएल, केयर इंडिया जैसे सहयोगी संस्था के सहयोग से मध्य विद्यालय अदमा के प्रांगण में \”स्वास्थ्य सेवा आपके द्वार\” कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन मुखिया गीता देवी, अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ० किशोर कुमार,ओबरा मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ० विक्रम सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। शिविर में 500 से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य लाभ लिया। शिविर के आयोजन में जिला स्वास्थ्य समिती एवं सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र ओबरा का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस शिविर में गैर संचारी रोग की जांच, आंख जांच, परिवार नियोजन परामर्श, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत छूटे हुए लाभार्थियों का फॉर्म भरना, आयुष्मान भारत के तहत आयुष्मान कार्ड बनाना, प्रसव पूर्व जांच, टीकाकरण, किशोरियों का एनीमिया जांच इत्यादि सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई। स्वास्थ्य शिविर को सफल बनाने में डीसीएम आनंद प्रकाश, ओबरा बीएचएम विकास शंकर, बीसीएम प्रदीप कुमार, सी3 जिला समन्वयक कमलेश राज, ग्रीस वर्मा, यूनिसेफ, संतोष कुमार पैरामेडिकल स्टाफ, विकास कुमार पीसीआई ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाए। कार्यक्रम की देखरेख मुखिया प्रतिनिधि संजय कुमार ने किया।कार्यक्रम को सफल बनाने में सोनहुली पंचायत के सभी आशा, एएनएम, सेविका एवम सी3 के प्रखंड समन्वयक ब्रजकिशोर मंडल एवं बद्री भूषण ने अपनी मुख्य भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *