फोटो:~ घटनास्थल पर मौजूद लोंगो की भीड़
रॉकी दूबे, ओबरा
कुछ दिन पहले ही ओबरा थाना क्षेत्र के कारा पेट्रोल पंप के समीप अवैध बालू लदे ट्रैक्टर से कुचलकर एक शिक्षिका की दर्दनाक मौत हुई थी। घटना के बाद आक्रोशित भीड़ ने सड़क जाम कर आगजनी भी की थी जिसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा पुलिस और बालू माफिया की मिलीभगत पर सवाल उठाई गई थी बावजूद पुलिस की मुकदर्शता के कारण अवैध बालू का खनन जारी है एक तरफ सड़क दुर्घटना को रोकने के लिए सामाजिक कार्यकर्ता मुहिम चला रहे हैं तो दूसरी ओर सड़क दुर्घटना पर कोई लगाम नही लग रही है। ऐसा ही कुछ ओबरा थाना क्षेत्र के परसा मोड़ के समीप बुधवार की शाम देखने को मिला जहाँ एक तेज रफ्तार बालू लदे अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया जिससे एक कि मौत घटनास्थल पर ही हो गयी जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान रफीगंज थाना क्षेत्र के सिंघी गांव निवासी संटू कुमार जबकि घायल की पहचान ओबरा थाना क्षेत्र के बेल गांव निवासी सरोज पासवान के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार संटू अपनी फुफेरी बहन के घर बेल गया हुआ था जिसके बाद वह शाम में अपने जीजा के साथ घर जाने के लिए गाड़ी पकड़ने के लिए बाराही बाजार जा रहा था जैसे ही बेल गांव से बाहर निकला तभी बेल मोड़ पर एक तेज रफ्तार बालू लदे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी जिससे घटनास्थल पर ही संटू की मौत हो गयी जबकि सरोज गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद घटनास्थल पर स्थानीय नागरिकों की भीड़ इकट्ठा हो गई। इसकी सूचना ओबरा पुलिस व परिजनों को दी गयी सूचना पाकर पुलिस व परिजन घटनास्थल पहुंचे जहां से दोनो को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ओबरा लाया गया जहां चिकित्सकों ने संटू को मृत घोषित कर दिया। वहीं सरोज की स्थिति गंभीर देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया लेकिन यहां भी इलाज की उचित व्यवस्था नही होने के कारण सरोज को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। वैसे सिर में गंभीर चोट लगने के कारण सरोज भी जीवन और मौत से जूझ रहा है। इधर घटना के बाद ओबरा थाना की पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौप दिया। इस हृदय विदारक घटना के बाद परिवारों पर दुखो का पहाड़ टूट पड़ा। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Leave a Reply