रॉकी दूबे, ओबरा
ओबरा प्रखंड मुख्यालय के थाना मोड़ स्थित पंजाब नेशनल बैंक के सामने एनएच-139 के किनारे दशकों से लग रहे कचरे के ढ़ेर को मुखिया सीमा अग्रवाल के पहल पर अतिक्रमणमुक्त कराया जा रहा है। जानकारी देते हुए अभाविप नेता पुष्कर अग्रवाल ने बताया कि लोगों की शिकायत मिल रही थी कि दशकों से लगे इस कचरे के अंबार पर किसी भी जनप्रतिनिधी का ध्यान नही जा रहा है। कचरे का अंबार मलेरिया, डेंगू, हैजा जैसे जानलेवा बीमारियों को बुलावा दे रहा है जिससे स्थानीय लोगों को जिना दुलर्भ हो चुका है, स्थानीय लोगों और राहगीरों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था जिसे ध्यान में रखते हुए अतिक्रमणमुक्त कराया जा रहा है। इस दौरान उपस्थित लोगों से सरकार द्वारा चलाये जा रहे स्वच्छता अभियान से जुड़ने एवं खुले में कचरा फेंकने के बजाय आसपास के निर्धारित स्थानों पर कचरा फेंकने की बात कही गई। अगर कोई व्यक्ति खुले में कचरा फेकते हुए पाए जाते हैं तो उनसे जुर्माने के रूप में राशि की वसूली की जाएगी।
Leave a Reply