रॉकी दूबे, ओबरा
हिन्दू नव संवत्सर 2080 की शुरुआत चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि बुधवार से हुई। चैत्र नवरात्रि पर ओबरा प्रखंड मुख्यालय के विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई, लोग घरों में भी पूजा अर्चना करते दिखें। वहीं प्रखंड मुख्यालय स्थित देवी मंदिर में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी दुर्गा सप्तशती का पाठ आरंभ किया गया जो नवमी तिथि तक चलेगा। आचार्य कमल किशोर पाण्डेय ने बताया कि इस बार माँ दुर्गा का आगमन नौका पर हो रहा है जबकि माँ गज पर सवार होकर विदा लेगी। नवरात्रि का मतलब होता है नौ रातें इन नौ दिनों में माता रानी की हर दिन उनके अलग अलग रूप की पूजा की जाती है माता रानी के नौ रूपों के नौ अलग नाम है नवरात्र के पहला दिन माता शैलपुत्री की पूजा की जाती है हिमालय और पर्वतराज हिमालय के घर जन्म लेने के कारण इन्हें शैलपुत्री कहा जाता है, दूसरा दिन ब्रह्मचारिणी, तीसरे दिन चन्द्रघंटा, चौथे दीन कुष्मांडा, पांचवे दिन स्कंदमाता, छठे दिन कात्यायनी, सातवें दिन कालरात्रि, आठवें दिन महागौरी एवं नौंवे एवं आखिरी दिन माता सिद्धदात्री की पूजा की जाती है।
Leave a Reply