ओबरा के सुधांशु रंजन ने एनडीए में लहराया परचम, सेना में बनेंगे उच्च अधिकारी

रॉकी दूबे, ओबरा

ओबरा प्रखंड के अतरौली निवासी आनंद कुमार यादव के पुत्र सुधांशु रंजन का चयन भारतीय रक्षा अकादमी (NDA) में ऑफिसर पद पर हुआ है। सुधांशु की इस सफलता पर परिजन समेत पूरे गांव के लोगों में खुशी का माहौल है। सुधांशु ने बताया कि बचपन से ही उसे देश सेवा के लिए सेना में अधिकारी बनने की इच्छा रही है। सुधांशु ने 10वीं एवं 12वीं की पढ़ाई काजाकोट्म (केरल) के सैनिक स्कूलों से किया और करीब 96% नंबर से पास किया है। इससे पहले वह NDA की परीक्षा में अपना जगह नहीं बना पाए थे लेकिन दृढ़ निश्चय और और अथक परिश्रम के बदौलत आज वह अपना सेना में पदाधिकारी के लिए जगह सुनिश्चित कर पाया। सुधांशु ने अपने सफलता का श्रेय माता-पिता, दादा के साथ पूरे परिवार को दिया है। रतनपुर पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि संतोष कुमार शर्मा, सुजीत कुमार यादव, सुशील कुमार यादव एवं विद्या मंदिर इंटर क्लासेस के समस्त शिक्षक ने सुधांशु रंजन को मिठाई खिलाकर हौसला बढ़ाया एवं बधाई दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *