ओबरा के संजय रघुवर को मैजिक बुक ऑफ रिकॉर्ड, फरीदाबाद की ओर से मानद डॉक्टरेट की उपाधि

रॉकी दूबे, ओबरा

ओबरा प्रखंड के डिहरी निवासी समाजवादी चिंतक संजय श्रीवास्तव उर्फ संजय रघुवर को मैजिक बुक ऑफ रिकॉर्ड फरीदाबाद, एनसीआर नई दिल्ली के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम के तहत उनके 35 वर्षों के लंबे व संघर्षपूर्ण जीवन यात्रा में समाज सेवा के लिए विशेष उल्लेखनीय कार्यकलापों व गतिविधियों के लिए मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित करते हुए उन्हें स्वर्ण पदक, प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिन्ह प्रदान किए गए। उनके इस उपलब्धि पर सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक सह राज्य बीपीएससी प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अजीत कुमार ने शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की उन्होंने कहा कि संजय रघुवर एक साधारण कायस्थ परिवार में जन्म लेकर अपनी शिक्षा दीक्षा प्राप्त करते हुए विशेषकर अन्याय, भ्रष्टाचार, भूमि अतिक्रमण एवं शैक्षणिक व्यवस्था के प्रति सदैव सजग रहे। संजय रघुवर लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए हमेशा गरीब, शोषित, वंचित वर्ग के समस्याओं के समाधान के लिए आवाज बुलंद करने का कार्य किया जिसके बदौलत आज वे इस मुकाम पर पहुंचे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *