बिहार की विकास की चिंता किसी को नही: उपेंद्र कुशवाहा

रॉकी दूबे, ओबरा

ओबरा प्रखंड मुख्यालय स्थित दैनिक जागरण के पत्रकार सुरेंद्र वैध के आवास परिसर में पूर्व केन्द्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने लोगों के साथ बैठक की। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए श्री कुशवाहा ने कहा की बिहार की विकास की चिंता न तो राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को है और ना ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को। कोई बेटे को मुख्यमंत्री बनाने में लगा है तो कोई अपने चहेतों को मुख्यमंत्री बनाने में। ऐसे मे बिहार का विकास बाधित है उन्होंने कहा की पंचायत मुखिया के खाते में 2023 की राशि अब तक नही पहुंची है वैसे मे निचली स्तर का विकास कैसे होगा। मुख्यमंत्री का दायित्व है निस्वार्थ भाव से ऊपर उठकर सबों को एक सम्मान प्राथमिकता देना तभी बिहार का विकास होगा। बता दें की पूर्व केन्द्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ओबरा के दैनिक जागरण पत्रकार सुरेंद्र वैध के पिता के श्राद्ध के मौके पर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस मौके पर गोह के पूर्व विधायक डॉ० रणविजय सिंह, राष्टीय लोक जनता दल के जिला अध्यक्ष अशोक मेहता, लोजपा (रा०) से चंद्रभूषण वर्मा, अजय कुशवाहा, महामाया ठाकुर, बलिराम मेहता समेत अन्य लोग मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *