एनएच-139 सड़क दुर्घटना रोकथाम समिति ने नितिन गडकरी को लिखा पत्र

रॉकी दूबे, ओबरा

एनएच-139 सड़क दुर्घटना रोकथाम समिति ओबरा के सदस्यों ने बुधवार को आपसी बैठक कर विचार विमर्श करते हुए एनएच-139 पर बढ़ते सड़क दुर्घटनाओं के रोकथाम हेतु केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन जयराम गडकरी को पत्र के माध्यम से अवगत कराया। आवेदन में रजहरा (झारखंड) से पटना (बिहार) तक फोरलेन के प्रारूप पर कार्य को जल्द पूर्ण कराने, एनएच-139 पर आनेवाले सभी बाजार को अतिक्रमणमुक्त कराने, फुटपाथ का चौड़ीकरण, चल रहे अनियंत्रित वाहन की गति पर अंकुश लगाने, सड़क के दोनों किनारे बने नाले का समय-समय पर साफ-सफाई कराने की बात कही। जानकारी देते हुए समिति के सदस्य पुष्कर अग्रवाल, चन्दन कुमार एवं रंजीत पांडेय ने बताया कि समिति कुछ दिन पहले संबंधित विभाग के अधिकारियों से मुलाकात कर बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं के रोकथाम हेतु कुछ मुद्दे को उठाया था, समिति ने जिलाधिकारी को मांगपत्र भी सौंपा था पर उनकी मांगों पर कोई अमल नहीं किया गया। समिति के सदस्यों ने बताया कि प्रशासन की चुप्पी आये दिन समस्या को बढावा दे रही है। बैठक में मुकेश कुमार, आनन्द कुमार, विकास कुमार सहित समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *