मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी कुमारी सरस्वती ने की पदभार ग्रहण

रॉकी दूबे, ओबरा

ओबरा प्रखंड मुख्यालय स्थित मनरेगा कार्यालय में सोमवार को मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी कुमारी सरस्वती ने पूर्व मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी विजय कुमार सिन्हा से पदभार ग्रहण किया। वहीं पूर्व मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी विजय कुमार सिन्हा का स्थानांतरण गया कर दिया गया है। पूर्व मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी विजय कुमार सिन्हा ने पदस्थापित कार्यक्रम पदाधिकारी को गुलदस्ता देकर सम्मानित किया। पदभार ग्रहण करने के बाद मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी कुमारी सरस्वती ने कर्मियों के साथ एक बैठक आयोजित की इस दौरान उन्होंने कर्मियों से परिचय प्राप्त करते हुए कई तरह के दिशा निर्देश देते कहा कि हम सभी को आपस में समन्वय स्थापित कर काम करना होगा इस मौके पर कनीय अभियंता सोनी कुमारी, पीटीए दीनानाथ पंडित, बीएटी धर्मेंद्र कुमार, सतीश कुमार, पंचायत रोजगार सेवक जीवन ज्योति, संतोष कुमार, अमित कुमार, सत्येंद्र कुमार, मनोज कुमार सहित अन्य कर्मी उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *