विधायक ऋषि ने सदन में उठाया स्वास्थ्य उपकेन्द्र का मुद्दा

रॉकी दूबे, ओबरा

ओबरा विधायक ऋषि कुमार ने ओबरा प्रखंड के गैनी पंचायत के ग्राम परिहारा में स्वास्थ्य उपकेन्द्र खोलने का मुद्दा सदन में उठाया। उन्होंने बताया की औरंगाबाद जिले के ओबरा प्रखंड के गैनी पंचायत के ग्राम परिहारा के आसपास के गांव एवं टोलों की आबादी लगभग 3000-3500 है, परिहारा में स्वास्थ्य उपकेन्द्र नही होने के कारण ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधा को लेकर काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। सरकार कब तक परिहारा गांव में स्वास्थ्य उपकेन्द्र खोलने का विचार रखती है और नही तो क्यूँ। जवाब में उपमुख्यमंत्री सह स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव ने बताया की ओबरा प्रखंड के ग्राम पंचायत गैनी में स्वास्थ्य उपकेन्द्र स्वीकृत एवं संचालित है गैनी से परिहारा की दूरी लगभग 01 कि०मी० है इसलिए गैनी पंचायत के ग्राम परिहारा में अलग से स्वास्थ्य उपकेन्द्र स्थापित किए जाने की कोई योजना नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *