रॉकी दूबे, ओबरा
ओबरा प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी के कार्यालय में मंगलवार को नव पदस्थापित प्रखंड विकास पदाधिकारी मो० यूनुस सलीम को ओबरा विधायक प्रतिनिधि मो० कैफ खान अपने समर्थकों के साथ गुलदस्ता देकर सम्मानित किया तथा पदस्थापित प्रखंड विकास पदाधिकारी की उज्जवल भविष्य की कामना की एवं कहा कि निश्चित रूप से आम लोगों की समस्या का समाधान निकाला जाएगा। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों को कहा की आम लोगों के कार्य का निष्पक्ष निष्पादन करना, लोगों को किसी तरह का कोई परेशानी ना हो इस पर पूरी ख्याल रखना है मेरा पहला प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि एवं आम लोगों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्यों का निष्पादन कराया जाएगा आम लोगों को किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं होने दिया जाएगा साथ ही साथ निचले स्तर के लोगों तक सरकार की राशि का लाभ मिले इसका भी पूरा प्रयास किया जायेगा। इस मौके पर सरपंच जावेद सिद्दीकी, वार्ड सदस्य गुप्तेश्वर कुमार, दुली चंद राम, इमरान आलम, डॉ० गोल्डेन, वेद प्रकाश सहित अन्य लोग मौजूद रहें।
Leave a Reply