रॉकी दूबे, ओबरा
ओबरा प्रखंड मुख्यालय स्थित निर्माणाधीन बिहार राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ० श्री कृष्ण सिंह स्मारक के प्रांगण में सोमवार को प्रतिमान निर्माण समिति का एक बैठक डॉ० विवेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। समिति के सचिव कृष्ण कांत शर्मा ने बताया की बैठक मैं मुख्य रूप से बचे हुए कार्यों को सितंबर माह तक पूर्ण करने का निर्णय लिया गया एवं अक्टूबर के अंतिम सप्ताह तक प्रतिमा अनावरण करने का निर्णय लिया गया। इस दौरान उपस्थित सदस्यों ने प्रतिमा अनावरण के लिए राष्ट्रीय स्तर के नेता को बुलाने की बात पर चर्चा की। उपस्थित सदस्यों ने बारी बारी से अपना विचार प्रकट किया एवं कहा कि राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ० श्री कृष्णा सिंह का ओबरा में भव्य प्रतिमा स्थापित कराया गया है जिसकी अनावरण तैयारी जोर शोर से चल रही है। सदस्यों ने धनराशि संग्रह करने पर विचार प्रकट किया एवं कहा अनावरण में जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, बुद्धिजीवी के अलावे पदाधिकारी भी भाग लेंगे। बैठक में मुख्य रूप से धीरेंद्र सिंह, राजीव रंजन, संजय कुमार, अजीत कुमार, महेश शर्मा, राजकुमार सिंह, अरविंद कुमार शर्मा, अरविंद सिंह, सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक कमलेश कुमार विक्कल, शंभू शरण सिंह, विवेकानंद, राम लखन पांडे, विश्वनाथ सिंह सहित अन्य लोगों ने भाग लिया।
Leave a Reply